31 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी 31 जनवरी 2026 से इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी और ऑफलाइन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 तय की गई है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 16 फरवरी 2026 (शाम 5 बजे तक) रखी गई है।
योग्यता और आयु सीमा
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया पूरी तरह 10वीं में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर होगी, किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी।
वेतनमान भी आकर्षक
वेतन की बात करें तो ABPM और GDS पदों के लिए मासिक वेतन 10,000 रुपये से 24,470 रुपये तक मिलेगा। वहीं BPM पद पर चयनित उम्मीदवारों को 12,000 रुपये से 29,380 रुपये प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी।
28 फरवरी को आएगी पहली सूची
डाक विभाग द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की पहली मेरिट लिस्ट 28 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी। इस सूची में संबंधित डिवीजन, पोस्ट ऑफिस का नाम, पद, श्रेणी, रजिस्ट्रेशन नंबर, 10वीं में प्राप्त अंकों का प्रतिशत और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का विवरण शामिल रहेगा।
डाक विभाग की यह भर्ती खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर मानी जा रही है। सीमित योग्यता और बिना परीक्षा चयन प्रक्रिया के कारण इस वैकेंसी को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
0 comments:
Post a Comment