पेशाब में होती है जलन, पीना शुरू कर दें ये 3 चीजें

हेल्थ डेस्क। पेशाब में जलन महसूस होना कई लोगों के लिए आम समस्या बन गई है। यह अक्सर मूत्र मार्ग में संक्रमण (Urinary Tract Infection), पानी की कमी या कुछ खान-पान की आदतों के कारण होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना कुछ प्राकृतिक पेय का सेवन इस समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।

1. नारियल पानी

नारियल पानी शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है और प्राकृतिक रूप से मूत्रवर्धक (Diuretic) माना जाता है। नियमित सेवन से मूत्राशय में जमा बैक्टीरिया पेशाब के जरिए बाहर निकल जाते हैं, जिससे जलन और संक्रमण दोनों में आराम मिलता है।

2. क्रैनबेरी जूस

क्रैनबेरी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो बैक्टीरिया को मूत्राशय की दीवार से चिपकने नहीं देते। इसलिए पेशाब में जलन या बार-बार पेशाब आने की समस्या वाले लोग बिना चीनी वाले शुद्ध क्रैनबेरी जूस का सेवन कर सकते हैं। यह मूत्र मार्ग में संक्रमण की संभावना को भी कम करता है।

3. धनिया का पानी

धनिया के बीज या ताजी धनिया की तासीर ठंडी होती है। सुबह एक गिलास पानी में धनिया के बीज भिगोकर उसका पानी छानकर पीने से पेशाब में जलन कम होती है। यह शरीर की सूजन को घटाने और मूत्र मार्ग को साफ रखने में मदद करता है।

विशेष टिप्स:

दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

मसालेदार और अत्यधिक नमक वाले भोजन से बचें।

अगर जलन लगातार बनी रहे या दर्द और बुखार के लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

0 comments:

Post a Comment