1. पपीता
पपीता में मौजूद एंजाइम्स पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाते हैं। यह पेट की गड़बड़ियों को दूर करता है और कब्ज जैसी समस्या को रोकता है। सुबह खाली पेट पपीता खाने से भोजन जल्दी पचता है और पेट हल्का महसूस होता है। इसलिए पक्का पपीता का सेवन करें।
2. अमरुद
अमरुद में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो आंतों की सफाई में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। रोजाना एक या दो अमरुद खाने से पेट साफ रहता है और इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
3. अंकुरित चना
अंकुरित चना प्रोटीन और फाइबर का समृद्ध स्रोत है। यह पेट को साफ रखने के साथ-साथ लंबे समय तक भूख को भी नियंत्रित करता है। अंकुरित चने में पाचन को आसान बनाने वाले तत्व होते हैं, जो आंतरिक सफाई में सहायक हैं। इससे पेट साफ रहता हैं।

0 comments:
Post a Comment