बिहार में 493 पदों पर भर्ती, री-रजिस्ट्रेशन 31 से शुरू

पटना। बिहार तकनीकी लोक सेवा आयोग (BTSC) ने वर्क इंस्पेक्टर मैकेनिकल के 493 पदों पर भर्ती के लिए री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार अब 31 जनवरी 2026 से BTSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 08 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

इससे पहले, वर्क इंस्पेक्टर मैकेनिकल पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी तक खुली थी। लेकिन अब आयोग ने उम्मीदवारों को आवेदन का दूसरा अवसर देने के लिए री-रजिस्ट्रेशन शुरू किया है। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

पात्रता मानदंड

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही, उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है: न्यूनतम आयु: 18 वर्ष, अधिकतम आयु (अनारक्षित वर्ग): 37 वर्ष, अनारक्षित महिला और OBC उम्मीदवार: 40 वर्ष, SC/ST उम्मीदवार: 42 वर्ष।

आवेदन शुल्क

सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। ध्यान दें कि बिना आवेदन शुल्क के फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और यह 100 अंकों की होगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी, जिसके अनुसार प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे।

यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, जो मैकेनिकल क्षेत्र में अपनी योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें और आधिकारिक वेबसाइट पर सभी निर्देशों का पालन करें।

0 comments:

Post a Comment