1. अचानक वजन बढ़ना या घटना
यदि आप बिना किसी बदलाव के अपनी डाइट या लाइफस्टाइल में, अचानक वजन बढ़ने या घटने लगे, तो यह थायराइड का शुरुआती संकेत हो सकता है। हाइपोथायराइडिज़्म में वजन बढ़ता है जबकि हाइपरथायराइडिज़्म में वजन अचानक घट सकता है।
2. लगातार थकान और कमजोरी
थायराइड के कारण शरीर की ऊर्जा कम हो जाती है। अगर आप पर्याप्त नींद लेने के बावजूद दिनभर थकान महसूस करते हैं, या छोटी-छोटी गतिविधियों के बाद भी शरीर कमजोर पड़ जाता है, तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
3. बालों का झड़ना और त्वचा का रूखापन
थायराइड हार्मोन में असंतुलन के कारण बाल झड़ने लगते हैं और त्वचा रूखी या खुरदरी महसूस होती है। यह संकेत शुरुआती अवस्था में ही दिख सकते हैं।
4. मिज़ाज में बदलाव और मानसिक तनाव
थायराइड मस्तिष्क के न्यूरोलॉजिकल सिस्टम को प्रभावित करता है। अगर अचानक चिड़चिड़ापन, अवसाद या मानसिक तनाव बढ़ने लगे, तो यह भी थायराइड का लक्षण हो सकता है।
5. गर्दन के पास त्वचा का काला पड़ना या सूजन
गर्दन के आसपास की त्वचा का रंग गहरा (डार्क) होना या गर्दन में हल्की सूजन (गण्डमाला) महसूस होना थायराइड विकार का चेतावनी संकेत हो सकता है।
.png)
0 comments:
Post a Comment