खुशखबरी पर खुशखबरी: यूपी के दो सैनिक स्कूलों में बंपर भर्ती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए नई साल की शुरुआत शानदार अवसरों के साथ हुई है। प्रदेश के दो प्रतिष्ठित सैनिक स्कूलों—सैनिक स्कूल झांसी और सैनिक स्कूल मैनपुरी—में वर्ष 2026 के लिए बंपर भर्तियों का ऐलान किया गया है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है जो शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी संस्थान में काम करने का सपना देख रहे हैं।

1 .सैनिक स्कूल झांसी भर्ती 2026

सैनिक स्कूल झांसी ने वर्ष 2026 के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के तहत कुल 4 पदों को भरा जाएगा, जिनमें पीजीटी (PGT), फिजिक्स लैब असिस्टेंट सहित अन्य पद शामिल हैं। इस भर्ती की खास बात यह है कि विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार सैनिक स्कूल झांसी की आधिकारिक वेबसाइट sainikschooljhansi.com से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

2 .सैनिक स्कूल मैनपुरी भर्ती 2026

वहीं दूसरी ओर सैनिक स्कूल मैनपुरी ने भी बड़ी संख्या में रिक्त पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 10 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें पीजीटी (PGT), टीजीटी (TGT) और अन्य शैक्षणिक पद शामिल हैं।

इस भर्ती के लिए बी.एड, किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन या मास्टर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जनवरी 2026 है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सैनिक स्कूल मैनपुरी की आधिकारिक वेबसाइट sainikschoolmainpuri.com पर जाकर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment