युवाओं के लिए खुशखबरी: ग्रेजुएट/पोस्टग्रेजुएट के लिए बंपर भर्ती

लखनऊ। यदि आप ग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट हैं और सरकारी क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो जनवरी 2026 आपके लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है। The National Bank for Agriculture and Rural Development (NABARD) ने Young Professional के 44 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आवेदन योग्यता:

किसी भी विषय में स्नातक (Bachelors Degree)

किसी भी विषय में स्नातकोत्तर (Masters Degree)

आवेदन प्रक्रिया:

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार NABARD की आधिकारिक वेबसाइट (nabard.org) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की शुरुआत: 26 दिसंबर 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 12 जनवरी 2026

वेतन और अन्य सुविधा:

चयनित उम्मीदवारों को ₹70,000/- प्रति माह (सभी भत्तों सहित) का स्टाइपेंड मिलेगा। यह वेतन युवाओं के लिए करियर की शुरुआत में आकर्षक और लाभकारी अवसर साबित होगा।

क्यों है यह अवसर खास?

यदि आप सरकारी क्षेत्र में स्थिरता और करियर ग्रोथ दोनों चाहते हैं, तो NABARD Young Professional भर्ती आपके लिए बंपर अवसर है। समय पर आवेदन करना न भूलें और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में पहला कदम उठाएं।

0 comments:

Post a Comment