सैन्य ताकत में भारत का दबदबा: पाकिस्तान की गिरी रैंकिंग

नई दिल्ली। भारत से मिली करारी शिकस्त से पाकिस्तान सैन्य साख को बड़ा झटका लगा है। ग्लोबल फायरपावर द्वारा जारी 2026 की मिलिट्री स्ट्रेंथ रैंकिंग ने यह साफ कर दिया है कि भारत आज न केवल क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक सैन्य शक्ति के रूप में मजबूती से खड़ा है, जबकि पाकिस्तान लगातार कमजोर होता जा रहा है।

भारत चौथे स्थान पर, पाकिस्तान फिसला

ग्लोबल फायरपावर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत ने दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है। इसके उलट, पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। जो देश पिछले वर्ष 12वें स्थान पर था, वह अब खिसककर 14वें नंबर पर पहुंच गया है। रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक इस गिरावट के पीछे सबसे अहम वजह मई 2025 में भारत के साथ हुआ सैन्य टकराव और उसमें पाकिस्तान की करारी हार है।

क्या है ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स?

ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स दुनिया के 145 देशों की सैन्य क्षमताओं का आकलन करता है। इसमें 60 से अधिक मानकों को शामिल किया जाता है, जैसे सेना की संख्या, आधुनिक हथियार और टैंक, वायुसेना और नौसेना की ताकत, रक्षा बजट, लॉजिस्टिक्स और रणनीतिक क्षमता। इन्हीं व्यापक पैमानों पर पाकिस्तान इस बार पिछड़ता नजर आया।

ऑपरेशन सिंदूर बना टर्निंग पॉइंट

पाकिस्तान की रैंकिंग में गिरावट का सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है ऑपरेशन सिंदूर। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने यह अभियान शुरू किया था। 7 से 10 मई 2025 के बीच भारत ने सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर पाकिस्तान के भीतर घुसकर मिसाइल और एयर स्ट्राइक कीं। इस दौरान पाकिस्तान के 11 एयरबेस, 6 रडार सिस्टम और 9 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया। इन हमलों में 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई थी।

टॉप-4 में भारत की मजबूत मौजूदगी

2026 की रैंकिंग में दुनिया की शीर्ष सैन्य शक्तियों की स्थिति इस प्रकार है—

पहला स्थान: अमेरिका

दूसरा स्थान: रूस

तीसरा स्थान: चीन 

चौथा स्थान: भारत

0 comments:

Post a Comment