1 जनवरी 2026 से लागू प्रभाव
जानकारों के मुताबिक, 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो गया। इसके बाद से ही 8वें वेतन आयोग के प्रभाव को माना जा रहा है। हालांकि नई सैलरी का आधिकारिक ऐलान बाद में होगा, लेकिन कर्मचारियों के खाते में 1 जनवरी 2026 से बढ़ी हुई सैलरी और एरियर के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।
विशेषज्ञों का अनुमान है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 2027 तक पूरी तरह लागू हो सकती हैं। कर्मचारियों को लगभग 12 से 24 महीने तक का एरियर मिलने की संभावना है।
फिटमेंट फैक्टर तय करेगा सैलरी बढ़ोतरी की राशि
केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी में सबसे अहम भूमिका फिटमेंट फैक्टर निभाता है। यह पुरानी बेसिक सैलरी को बढ़ाकर नई सैलरी तय करता है।
फिटमेंट फैक्टर के आधार पर नई सैलरी का अनुमान:
लेवल 1: 2.0 फैक्टर – 36,000, 2.15 फैक्टर – 38,700, 2.28 फैक्टर – 41,040, 2.57 फैक्टर – 46,260
लेवल 2: 2.0 फैक्टर – 39,800, 2.15 फैक्टर – 42,785, 2.28 फैक्टर – 45,372, 2.57 फैक्टर – 51,143
लेवल 3: 2.0 फैक्टर – 43,400, 2.15 फैक्टर – 46,655, 2.28 फैक्टर – 49,476, 2.57 फैक्टर – 55,769
लेवल 4: 2.0 फैक्टर – 51,000, 2.15 फैक्टर – 54,825, 2.28 फैक्टर – 58,140, 2.57 फैक्टर – 65,535
लेवल 5: 2.0 फैक्टर – 58,400, 2.15 फैक्टर – 62,780, 2.28 फैक्टर – 66,576, 2.57 फैक्टर – 75,044.
20 महीने का एरियर
यदि कर्मचारियों को 20 महीने का एरियर दिया जाए, तो राशि अनुमानित रूप से:
लेवल 1: 3.60 लाख – 5.65 लाख रुपये
लेवल 2: 3.98 लाख – 6.25 लाख रुपये
लेवल 3: 4.34 लाख – 6.81 लाख रुपये
लेवल 4: 5.10 लाख – 8.01 लाख रुपये
लेवल 5: 5.84 लाख – 9.17 लाख रुपये
नोट: ये रिपोर्ट विभिन्न स्रोतों से अनुमानों के अनुसार ली गई हैं, सही जानकारी सरकार के आधिकारिक घोषणा के बाद ही मिलेगी।

0 comments:
Post a Comment