अभी यह अनुमान है, लेकिन सटीक DA बढ़ोतरी का फैसला तब होगा जब दिसंबर 2025 के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े जारी होंगे। इसके बाद केंद्र सरकार जनवरी 2026 से लागू होने वाले नए DA की आधिकारिक घोषणा करेगी। इस बढ़ोतरी से लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनहोल्डर्स के लिए साल की शुरुआत में ही आर्थिक राहत का माहौल तैयार हो जाएगा।
DA बढ़ने के पीछे क्या वजह है?
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने नवंबर 2025 के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) के आंकड़े जारी किए, जो 148.2 पर पहुंचे। विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगर दिसंबर 2025 का इंडेक्स 147 के आसपास रहता है, तो महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी तय मानी जाएगी। वहीं, यदि दिसंबर का आंकड़ा नवंबर की तरह ऊँचा बना रहता है, तो कर्मचारियों को DA में 5% तक की वृद्धि मिल सकती है।
टेक-होम सैलरी पर असर
वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 58% दर से DA मिल रहा है। नए अनुमान के मुताबिक जनवरी 2026 से यह बढ़कर 61% से 63% तक पहुंच सकता है। इसका सीधा फायदा कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी और पेंशन पर पड़ेगा, जिससे आम जीवन यापन में राहत महसूस होगी।
कर्मचारियों के लिए DA क्या है?
महंगाई भत्ता (DA) सरकार द्वारा कर्मचारियों और पेंशनहोल्डर्स को बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए दिया जाता है। जैसे-जैसे रोजमर्रा की चीज़ों जैसे दूध, दाल, तेल और पेट्रोल के दाम बढ़ते हैं, तो कर्मचारियों की वास्तविक सैलरी पर असर पड़ता है। इसे कम करने के लिए बेसिक सैलरी पर एक निश्चित प्रतिशत जोड़ा जाता है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए DA बढ़ोतरी बेसिक सैलरी में जोड़ी जाती है। जबकि रिटायर कर्मचारियों के लिए इसे महंगाई राहत (DR) कहा जाता है।

0 comments:
Post a Comment