कब से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया?
BPSC की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत रिसर्च ऑफिसर के पद भरे जाएंगे। यह पद शोध, नीति विश्लेषण और प्रशासनिक कार्यों से जुड़ा होता है, जिससे यह भर्ती योग्य उम्मीदवारों के लिए खास मानी जा रही है।
योग्यता क्या होनी चाहिए?
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इतिहास, अर्थशास्त्र या सामाजिक विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए, न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।
आयु सीमा का क्या है नियम?
उम्मीदवार की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु: 21 वर्ष अधिकतम आयु: सामान्य वर्ग: 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग: 40 वर्ष, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति: 42 वर्ष (आरक्षण नियमों के अनुसार आयु में छूट लागू होगी।)
सैलरी और पे-स्केल क्या होगा?
चयनित उम्मीदवारों को Pay Band: 9300–34800 रुपये, ग्रेड पे: 4600 रुपये, लेवल-7 वेतनमान के तहत वेतन दिया जाएगा, जो राज्य सरकार की एक सम्मानजनक और स्थिर नौकरी मानी जाती है।
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवारों को BPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।
.png)
0 comments:
Post a Comment