नवंबर 2025 में AICPI-IW का स्तर
नवंबर 2025 के लिए AICPI-IW 148.2 दर्ज किया गया है। यह इंडेक्स केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि इसी के आधार पर हर छह महीने में महंगाई भत्ते और राहत की दर तय की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य बढ़ती महंगाई के असर से कर्मचारियों की आय और पेंशन की वास्तविक कीमत को सुरक्षित रखना होता है।
जुलाई 2025 में हुई थी बढ़ोतरी
सरकार ने इससे पहले जुलाई 2025 से केंद्रीय कर्मचारियों के DA को 54 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया था। अब अगला रिवीजन जनवरी 2026 से लागू होना है, जिसकी घोषणा आने वाले महीनों में की जा सकती है।
कितना बढ़ सकता है DA?
कर्मचारी संगठनों के अनुसार, जनवरी 2026 में DA में 3 से 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी संभव है। यदि दिसंबर 2025 का AICPI-IW लगभग 147 के आसपास रहता है, तो DA में करीब 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, अगर दिसंबर का इंडेक्स नवंबर के स्तर के आसपास बना रहता है, तो DA में 5 प्रतिशत तक की वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।
DA बढ़ा तो कितना होगा फायदा?
अगर जनवरी 2026 से DA में 3–5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है, तो मौजूदा 58 प्रतिशत DA बढ़कर 61 से 63 प्रतिशत के बीच पहुंच सकता है। इससे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की मासिक आय में सीधा इजाफा होगा।
कब होगी आधिकारिक घोषणा?
फिलहाल यह सभी अनुमान दिसंबर 2025 के AICPI-IW डेटा पर निर्भर हैं। जैसे ही श्रम और रोजगार मंत्रालय यह आंकड़ा जारी करेगा, DA की अंतिम गणना पूरी की जाएगी। सामान्य प्रक्रिया के अनुसार, केंद्र सरकार मार्च या अप्रैल 2026 में जनवरी 2026 से लागू होने वाली DA बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा कर सकती है।

0 comments:
Post a Comment