पदों का विवरण और वेतन
भर्ती में कुल 129 पद शामिल हैं। पदों के अनुसार वेतन 19,900 रुपये से 2,08,700 रुपये प्रति माह तक तय किया गया है। उम्मीदवार की योग्यता पद के अनुसार भिन्न-भिन्न रखी गई है।
योग्यता की जानकारी
इन पदों के लिए किसी भी ग्रेजुएट उम्मीदवार से लेकर बी.टेक/बी.ई., एमबीबीएस, डिप्लोमा, आईटीआई, 10वीं पास, किसी भी पोस्ट ग्रेजुएट, सीए, आईसीडब्ल्यूए, एम.कॉम, एम.फिल/पीएचडी, एम.लिब, डी.फार्म धारक भी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया
आयु सीमा सरकारी नियमों के अनुसार तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 29 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 13 जनवरी 2026, शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार गुजरात विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.gujaratuniversity.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है और इसमें सभी निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

0 comments:
Post a Comment