मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत आवेदन
युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को अपना उद्योग स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इस योजना के अंतर्गत आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
उद्योग लगाने के लिए मिलेगी सहायता
इस योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार की ओर से अधिकतम 10 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके साथ ही लाभुकों को उद्योग स्थापित करने से जुड़ी आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का उद्देश्य युवाओं को रोजगार की तलाश करने के बजाय रोजगार देने वाला उद्यमी बनाना है, ताकि छोटे और मध्यम उद्योगों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर आर्थिक विकास को गति मिल सके।
ऑनलाइन माध्यम से होगा आवेदन
अधिकारियों ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल रखी गई है। अभ्यर्थी उद्योग विभाग की आधिकारिक वेबसाइट udyami.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए जिला उद्योग केंद्र से भी संपर्क किया जा सकता है। युवाओं से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाएं और आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करें।
.png)
0 comments:
Post a Comment