8वें वेतन आयोग पर अपडेट, केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती हैं 6 बड़ी खुशखबरी

नई दिल्ली। देश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित 8वां वेतन आयोग को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। संभावना जताई जा रही है कि नया वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकता है।

फिलहाल आयोग ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों से वेतन, भत्तों और अन्य सुविधाओं को लेकर सुझाव मांगना शुरू कर दिया है। इसके लिए 30 अप्रैल 2026 तक का समय दिया गया है। कर्मचारी संगठन और यूनियन इस आयोग से कई अहम बदलावों की उम्मीद कर रहे हैं, जिससे वेतन और पेंशन में बड़ा इजाफा हो सकता है।

1 .न्यूनतम वेतन में हो सकती है बड़ी बढ़ोतरी

कर्मचारी संगठनों की मांग है कि केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी को मौजूदा 18 हजार रुपये से बढ़ाकर करीब 54 हजार रुपये किया जाए। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि अंतिम फैसला इससे कुछ कम भी हो सकता है, लेकिन फिर भी न्यूनतम वेतन 41 हजार से 51 हजार रुपये के बीच तय होने की संभावना जताई जा रही है।

2 .फिटमेंट फैक्टर में सुधार की बड़ी उम्मीद

वर्तमान में लागू 7वां वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था। अब कर्मचारी संगठनों की मांग है कि इसे बढ़ाकर 2.86 से 3.0 या उससे अधिक किया जाए। फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में सीधा असर पड़ता है और वेतन में स्वतः वृद्धि हो जाती है।

3 .कुल वेतन में 30 से 34% तक बढ़ोतरी संभव

अनुमान लगाया जा रहा है कि नया वेतन आयोग लागू होने के बाद कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की कुल आय में 30 से 34 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ विशेष वेतन स्तरों पर यह बढ़ोतरी 50 प्रतिशत से अधिक भी हो सकती है।

4 .महंगाई भत्ता बेसिक में हो सकता है शामिल

सरकारी वेतन व्यवस्था में अक्सर देखा गया है कि नए वेतन आयोग में डीए बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाता है। यदि ऐसा होता है तो कर्मचारियों की मूल सैलरी बढ़ेगी और इसके साथ ही एचआरए और अन्य भत्तों में भी स्वाभाविक रूप से वृद्धि होगी।

5 .पेंशनभोगियों को भी मिलेगा फायदा

नए वेतन आयोग से पेंशनर्स को भी बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में न्यूनतम पेंशन 9 हजार रुपये है, जिसे बढ़ाकर करीब 20,000 से 25,000 रुपये तक किया जा सकता है। इससे देश के लगभग 67 लाख पेंशनभोगियों को सीधा फायदा मिल सकता है।

6 .एरियर मिलने की भी संभावना

चूंकि वेतन आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने और लागू होने में कुछ समय लग सकता है, इसलिए इसे पूर्व प्रभाव से लागू करने की संभावना जताई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो कर्मचारियों को पिछली अवधि का एरियर एकमुश्त मिल सकता है।

सुझाव भेजने की प्रक्रिया शुरू

कर्मचारी संगठन और यूनियन अपने सुझाव ऑनलाइन भेज सकते हैं। इसके लिए MyGov पोर्टल या वेतन आयोग से जुड़ी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 30 अप्रैल 2026 तक सुझाव जमा किए जा सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को उम्मीद है कि नया वेतन आयोग उनकी आय और सुविधाओं में बड़ा सुधार करेगा। आने वाले महीनों में आयोग की बैठकों और रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।

0 comments:

Post a Comment