इन परियोजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। नई सड़कों के निर्माण से ग्रामीण इलाकों में आवागमन पहले से काफी आसान हो जाएगा। साथ ही कई महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों की स्थिति बेहतर होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों को सुविधा मिलेगी।
पर्यटक स्थल तक पहुंच होगी आसान
योजना के तहत जलेसर–निधौली कलां मार्ग से मोहम्मदपुर गहरवार होते हुए प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटना पक्षी विहार तक करीब 3.30 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। इस परियोजना पर लगभग तीन करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सड़क बनने से पक्षी विहार तक पहुंचने वाले पर्यटकों को बेहतर रास्ता मिलेगा और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
कई अन्य सड़कों का भी होगा निर्माण
इसी योजना के तहत गणेशपुर से पीला बुर्ज तक लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी, जिस पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा जलेसर–अवागढ़ मार्ग से खुशरई होते हुए नगला डरू तक करीब दो किलोमीटर सड़क बनाने का प्रस्ताव है, जिस पर लगभग दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
जलेसर–रसौली मार्ग से नगला दयाराम तक करीब 1100 मीटर सड़क का निर्माण भी योजना में शामिल है। इस मार्ग के निर्माण पर लगभग 90 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं सिकंद्राराऊ मार्ग से महावीरगंज तक करीब 650 मीटर सड़क बनाने का प्रस्ताव है, जिसकी लागत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है।
लंबा संपर्क मार्ग भी बनेगा
अवागढ़ बाईपास मार्ग से गहराना होते हुए निधौली कलां मार्ग तक करीब 15 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने की योजना को भी मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा कई अन्य छोटे-बड़े ग्रामीण मार्गों को भी इस योजना में शामिल किया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में सड़क संपर्क बेहतर होगा।
0 comments:
Post a Comment