क्या है पूरा मामला?
हर 10 साल में वेतन आयोग का गठन किया जाता है, जिसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, भत्तों और पेंशन में संशोधन करना होता है। इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि नया वेतन आयोग कर्मचारियों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आएगा। हालांकि, आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए करीब 18 महीने का समय दिया गया है, जिससे इसकी अंतिम सिफारिशें 2027 तक सामने आ सकती हैं। लेकिन अगर इसे 2026 से लागू माना जाता है, तो कर्मचारियों को पिछली तारीख से लाभ मिलने की संभावना बनती है।
एरियर पर सबकी नजर
सबसे ज्यादा चर्चा एरियर को लेकर है। अगर सिफारिशें लागू होने में देरी होती है, तो कर्मचारियों को एकमुश्त बड़ी रकम मिल सकती है। अनुमान है कि यह रकम लाखों में हो सकती है, जिससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है।
सैलरी में कितना बढ़ोतरी संभव?
इस बार फिटमेंट फैक्टर को लेकर खास चर्चा है। माना जा रहा है कि इसे 2.28 से 2.86 के बीच रखा जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो न्यूनतम बेसिक सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। वहीं कर्मचारी संगठनों की मांग इससे भी ज्यादा है। उनका कहना है कि फिटमेंट फैक्टर को 3.00 या उससे ऊपर रखा जाए, जिससे न्यूनतम वेतन और ज्यादा बढ़ सके। अगर ऐसा होता है, तो कर्मचारियों की इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
मेडिकल और अन्य भत्तों में बदलाव
वेतन के साथ-साथ भत्तों में भी सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। खासकर मेडिकल अलाउंस को लेकर चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि इसमें बड़ा इजाफा किया जा सकता है, जिससे कर्मचारियों और पेंशनर्स को स्वास्थ्य खर्च में राहत मिलेगी।
पेंशनर्स को भी मिलेगा बड़ा फायदा
केवल कर्मचारी ही नहीं, बल्कि पेंशनभोगियों के लिए भी यह आयोग राहत लेकर आ सकता है। अनुमान है कि पेंशन में 20% से 30% तक की वृद्धि संभव है। इससे लाखों रिटायर्ड कर्मचारियों की आय में सुधार होगा और उनकी जीवनशैली बेहतर हो सकेगी।
नए वेतन आयोग की अभी क्या है स्थिति?
फिलहाल आयोग सुझावों और मांगों को एकत्र कर रहा है। विभिन्न कर्मचारी संगठन और हितधारक अपने-अपने प्रस्ताव दे रहे हैं, ताकि अंतिम रिपोर्ट में उनकी बात शामिल हो सके। सरकार ने भी साफ किया है कि वेतन वृद्धि का वास्तविक प्रभाव आयोग की अंतिम सिफारिशों के बाद ही स्पष्ट होगा।

0 comments:
Post a Comment