बिहार में लिंक रोड का चौड़ीकरण अंतिम चरण में, इन जिलों को खुशखबरी!

पटना। बिहार में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक अहम परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। बख्तियारपुर से मोकामा तक जाने वाला लिंक रोड जल्द ही आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस सड़क के चौड़ीकरण से यात्रियों को तेज, सुगम और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा।

45 किलोमीटर का रास्ता बनेगा आधुनिक

करीब 45 किलोमीटर लंबा यह मार्ग अथमलगोला, बाढ़, पंडारक मोड़ और शिवनार होते हुए मोकामा बाजार और बाटा चौक तक जाता है। अब तक यह सड़क संकरी होने के कारण अक्सर जाम और धीमी आवाजाही की समस्या से जूझती रही है। लेकिन अब इसे चौड़ा और मजबूत बनाकर आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है, जिससे यात्रा पहले की तुलना में काफी आसान हो जाएगी।

चौड़ाई में बड़ा बदलाव

इस सड़क की चौड़ाई पहले लगभग 6.5 मीटर थी, जिसे बढ़ाकर करीब 11 मीटर किया जा रहा है। इसे इस तरह विकसित किया गया है कि यह लगभग फोरलेन सड़क जैसा अनुभव देगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 250 करोड़ रुपये के आसपास खर्च किए जा रहे हैं, जिससे इसकी गुणवत्ता और टिकाऊपन सुनिश्चित किया जा सके।

जाम से मिलेगी राहत

आपको बता दें की इस सड़क के चालू होने के बाद एनएच-31 पर लगने वाले जाम में काफी कमी आने की उम्मीद है। लोग अब वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर समय बचा सकेंगे और यात्रा भी अधिक सुगम होगी।

किसानों और व्यापारियों को फायदा

इस परियोजना का लाभ केवल यात्रियों तक सीमित नहीं रहेगा। आसपास के गांवों के किसान और व्यापारी भी इससे सीधे लाभान्वित होंगे। अब वे अपने उत्पादों को बाजार तक तेजी से पहुंचा सकेंगे, जिससे उनकी आय में भी बढ़ोतरी की संभावना है।

0 comments:

Post a Comment