पुरस्कार राशि और अन्य लाभ
पहला स्थान: ₹2,00,000
दूसरा स्थान: ₹1,50,000
तीसरा स्थान: ₹1,00,000
चौथे से दसवें स्थान: ₹20,000 प्रति छात्र
इनाम के साथ छात्रों को लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र और मेडल भी दिए जाएंगे, जिससे उनकी मेहनत और प्रतिभा की सराहना हो।
देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति
सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 छात्रों को मासिक ₹2,000 की छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। यह छात्रवृत्ति 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के दौरान लगातार दो साल तक जारी रहेगी। तकनीकी डिप्लोमा कोर्स करने वाले छात्रों को यह राशि उनके कोर्स की अवधि तक दी जाएगी।
इस सन्दर्भ में अधिकारियों का संदेश
परीक्षा परिणाम जारी करते हुए बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और सचिव सुनील कुमार ने छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह पहल छात्रों को न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित भी करेगी।
0 comments:
Post a Comment