ईरान-इजरायल नहीं! इन 10 देशों के पास है सबसे घातक एयरफोर्स

नई दिल्ली। दुनिया में सैन्य ताकत का आकलन सिर्फ हथियारों या जमीनी बलों से नहीं होता, बल्कि वायु शक्ति भी किसी देश की सैन्य क्षमता का अहम हिस्सा है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार अमेरिका, रूस और चीन के बाद भी कई देश अपनी एयरफोर्स की ताकत में किसी से कम नहीं हैं। हालांकि टॉप-10 में ईरान और इजरायल जैसे देशों का नाम नहीं आता हैं।

शीर्ष 10 देशों की एयरफोर्स

अमेरिका – 13,043 विमान

दुनिया की सबसे बड़ी और ताकतवर एयरफोर्स अमेरिका के पास है। इसमें फाइटर जेट, बॉम्बर और सपोर्ट एयरक्राफ्ट शामिल हैं। अमेरिकी वायु सेना आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण के मामले में भी सबसे आगे है।

रूस – 4,292 विमान

रूस की वायु शक्ति भी विश्व में शीर्ष स्तर पर है। इसमें अत्याधुनिक लड़ाकू विमान और स्ट्रेटेजिक बमवर्षक शामिल हैं, जो उसे वैश्विक स्तर पर एक बड़ी ताकत बनाते हैं।

चीन – 3,309 विमान

चीन ने हाल के वर्षों में अपनी वायु शक्ति को तेजी से बढ़ाया है। इसके फाइटर जेट और ड्रोन तकनीक में निवेश इसे एशिया में अग्रणी बनाता है।

भारत – 2,229 विमान

भारत ने अपनी वायु शक्ति में लगातार सुधार किया है। सुखोई, मिग और राफेल जैसे फाइटर जेट भारतीय वायु सेना की ताकत बढ़ाते हैं।

दक्षिण कोरिया – 1,592 विमान

अमेरिकी तकनीक के साथ दक्षिण कोरिया की एयरफोर्स मजबूत तकनीकी प्रशिक्षण और आधुनिक विमान के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा में अहम भूमिका निभाती है।

जापान – 1,443 विमान

अमेरिकी तकनीक के साथ जापान की एयरफोर्स अपनी रणनीतिक तकनीक और मिसाइल डिफेंस सिस्टम के लिए जानी जाती है।

पाकिस्तान – 1,399 विमान

पाकिस्तान की वायु शक्ति अपनी सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसमें फाइटर जेट और ड्रोन शामिल हैं।

मिस्र – 1,093 विमान

मिस्र की एयरफोर्स अफ्रीका और मध्य-पूर्व में अपनी ताकत के लिए जानी जाती है।

तुर्की – 1,083 विमान

तुर्की ने हाल के वर्षों में अपनी वायु शक्ति को आधुनिक उपकरण और फाइटर जेट के साथ ड्रोन तकनीक को बढ़ाया है।

फ्रांस – 976 विमान

फ्रांस की एयरफोर्स यूरोप में अपनी तकनीक और प्रशिक्षण के कारण महत्वपूर्ण मानी जाती है। राफेल जैसे जेट के साथ फ़्रांस के पास घातक एयरफोर्स मौजूद हैं।

0 comments:

Post a Comment