आपको बता दें की यह भर्ती प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 30 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू: 1 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026
पदों का विवरण
तकनीकी सहायक (ग्रुप-C) के कुल 53 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती विज्ञापन संख्या PHC/01/2026 के तहत जारी की गई है।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना जरूरी है: बीसीए (BCA), आईटीआई (ITI), संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम 1 वर्ष का कार्य अनुभव भी अनिवार्य है।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-5 के तहत ₹29,200 से ₹92,300 तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में आमतौर पर लिखित परीक्षा और इंटरव्यू/स्किल टेस्ट शामिल हो सकते हैं। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं। “Recruitment” सेक्शन में जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म सबमिट कर उसकी कॉपी सुरक्षित रखें।
.png)
0 comments:
Post a Comment