केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! DA बढ़ेगा, बढ़ेगी हर महीने की कमाई

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अप्रैल का महीना राहत भरी खबर लेकर आ सकता है। लंबे समय से महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लोगों को जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है। संभावना जताई जा रही है कि सरकार जल्द ही DA में इजाफा करने का फैसला ले सकती है, जिससे मासिक आय में सीधा असर देखने को मिलेगा।

कितना बढ़ सकता है DA

फिलहाल कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। जानकारों का मानना है कि इसमें 2 से 3 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो DA बढ़कर करीब 60 या 61 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम निर्णय अभी आना बाकी है।

अप्रैल में मिल सकता है फायदा

आमतौर पर हर साल होली के आसपास DA बढ़ाने का ऐलान किया जाता है, लेकिन इस बार फैसला समय पर नहीं हो पाया। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अप्रैल में इस पर मुहर लग सकती है। यदि ऐसा होता है, तो कर्मचारियों को उसी महीने से बढ़ा हुआ भत्ता मिलने लगेगा।

तीन महीने का एरियर भी मिलेगा

इस बढ़ोतरी की खास बात यह है कि इसे जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि कर्मचारियों और पेंशनर्स को जनवरी, फरवरी और मार्च के महीनों का बकाया भी एक साथ दिया जा सकता है। इससे एकमुश्त अच्छी रकम मिलने की संभावना है, जो किसी बोनस से कम नहीं होगी।

इससे लाखों लोगों को होगा फायदा

इस संभावित फैसले का असर देशभर में बड़ी संख्या में लोगों पर पड़ेगा। करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर्स इससे लाभान्वित हो सकते हैं। महंगाई के दौर में यह बढ़ोतरी उनके लिए आर्थिक राहत का काम करेगी।

0 comments:

Post a Comment