पंजाब एंड सिंध बैंक भर्ती 2026: 1000 पदों पर सुनहरा मौका, 20 अप्रैल तक करें आवेदन

न्यूज डेस्क। सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Punjab & Sind Bank ने वर्ष 2026 के लिए स्थानीय बैंक अधिकारी (JMGS-I) के 1000 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में की जाएगी, जिससे देशभर के उम्मीदवारों को मौका मिलेगा।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित उम्मीदवारों को न केवल स्थिर नौकरी मिलेगी, बल्कि आकर्षक वेतन और अन्य भत्तों का भी लाभ मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

अगर बात करें वेतन की, तो चयनित अभ्यर्थियों को ₹48,480 से ₹85,920 तक का मासिक वेतन मिलेगा। इसके साथ ही महंगाई भत्ता, एचआरए और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे, जिससे कुल सैलरी पैकेज और भी बेहतर हो जाता है।

योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही, किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अधिकारी के रूप में कम से कम 18 महीने का अनुभव होना जरूरी है। यानी यह भर्ती उन लोगों के लिए खास है जो पहले से बैंकिंग सेक्टर में काम कर रहे हैं और करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं।

आयु सीमा 20 से 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट भी मिलेगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए ₹850 (कर सहित) और एससी, एसटी व दिव्यांग वर्ग के लिए ₹100 (कर सहित) रखा गया है।

0 comments:

Post a Comment