युवाओं के लिए खुशखबरी, गुजरात में 2 बड़ी भर्ती शुरू, करें आवेदन

अहमदाबाद। गुजरात के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य की सरकारी एजेंसियों ने दो महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।

1. स्टाफ नर्स (आयुर्वेद) – 90 पद

गुजरात ग्रामीण सेवा चयन बोर्ड (GSSSB) ने स्टाफ नर्स (आयुर्वेद) के 90 रिक्त पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस पद के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 30 मार्च 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक ओजास (OJAS) पोर्टल के माध्यम से होगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को ojas.gujarat.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

2. सुपरवाइजर इंस्ट्रक्टर – 203 पद

इसी तरह, GSSSB ने सुपरवाइजर इंस्ट्रक्टर के 203 पदों के लिए भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस अधिसूचना को 2 मार्च 2026 को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। इच्छुक उम्मीदवार GSSSB की वेबसाइट gsssb.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और चयन प्रक्रिया

दोनों पदों के लिए पात्रता, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। चयन आम तौर पर लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।

0 comments:

Post a Comment