ऑनलाइन AI अवेयरनेस प्रोग्राम
शुरुआत की तारीख: 15 अप्रैल 2026
अवधि: कोर्स 60 दिनों तक खुला रहेगा, जिसमें छात्र कुल 20 घंटे तक प्रशिक्षण ले सकते हैं।
लाभ: कोर्स पूरा करने पर छात्रों को सर्टिफिकेट और दो क्रेडिट प्वाइंट्स दिए जाएंगे, जो उनके अकादमिक और करियर विकास में मददगार होंगे।
सहयोगी संस्थान और आयोजन
यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर संचालित होगा और इसे निम्न संस्थानों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर, महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे अधिक से अधिक छात्रों का पंजीकरण सुनिश्चित करें।
पंजीकरण प्रक्रिया
आरंभ: 2 अप्रैल 2026
समाप्ति: 7 अप्रैल 2026
छात्रों के लिए अवसर
इस कोर्स के माध्यम से छात्र एआई की बुनियादी जानकारी, तकनीकी समझ और डिजिटल कौशल सीख सकेंगे। यह उन्हें आगे की पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर के लिए मजबूत आधार प्रदान करेगा।

0 comments:
Post a Comment