योजना की प्रमुख बातें
1 .परिवार में यदि ऐसी महिलाओं की संख्या एक से अधिक है, तो सभी को अलग-अलग मासिक राशि मिलेगी।
2 .लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास पंजाब निवासी आधार कार्ड और वोटर आईडी होना अनिवार्य है।
3 .मुख्यमंत्री कार्यालय का दावा है कि इस योजना से राज्य की 97 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को लाभ मिलेगा।
4 .योजना सामाजिक सुरक्षा पेंशनभोगियों तक भी लागू होगी।
लाभ वितरण और कार्यान्वयन
सरकार ने ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, बैंक खाते सक्रिय करने और आवश्यक दस्तावेज पूरे करने में मदद करने की योजना बनाई है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर पात्र महिला तक लाभ आसानी से पहुंचे। इसके लिए योजना के लिए कुल 9,300 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है।
आपको बता दें की पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ राज्य की महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। इससे न केवल आर्थिक सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि महिलाओं के सामाजिक और वित्तीय सशक्तिकरण को भी मजबूत आधार मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment