सीएम योगी की बड़ी सौगात, यूपी के लाखों छात्रों को खुशखबरी!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में छात्रों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को छात्रवृत्ति और पारिवारिक लाभ योजनाओं के तहत हजारों करोड़ रुपये सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे। यह कदम शिक्षा को बढ़ावा देने और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

डीबीटी के जरिए सीधे खातों में धनराशि

राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से राशि भेजी जाएगी। इस प्रक्रिया से पारदर्शिता बढ़ेगी और छात्रों को बिना किसी देरी के लाभ मिलेगा।

करीब 28 लाख छात्रों को मिलेगा फायदा

इस योजना के तहत कक्षा 9-10 और दशमोत्तर स्तर के कुल 27,99,982 छात्र-छात्राओं को लगभग 3350 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति प्रदान की जाएगी। यह सहायता छात्रों की पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक मजबूती देगी।

सभी वर्गों को मिलेगा समान लाभ

सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के छात्रों को उनकी संख्या और आवश्यकता के अनुसार धनराशि वितरित की जा रही है। अनुसूचित जाति के लाखों छात्रों को सैकड़ों करोड़ रुपये की सहायता, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के विद्यार्थियों को सबसे अधिक हिस्सेदारी, सामान्य वर्ग, अल्पसंख्यक और अनुसूचित जनजाति के छात्रों को भी महत्वपूर्ण आर्थिक सहयोग। इस वितरण से यह स्पष्ट होता है कि सरकार सभी वर्गों को समान अवसर देने की दिशा में काम कर रही है।

शिक्षा और तकनीक का समन्वय

राज्य सरकार छात्रवृत्ति प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इसे पूरी तरह डिजिटल और ऑटोमेटेड बना रही है। साथ ही आवेदन प्रक्रिया को आसान करने के लिए एक मोबाइल ऐप भी विकसित किया जा रहा है, जिससे छात्रों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

0 comments:

Post a Comment