पूर्व सर्वे में तृणमूल को बढ़त
चुनाव से पहले आए ताजा आकलन में तृणमूल कांग्रेस की स्थिति मजबूत बताई जा रही है। 294 सीटों वाली विधानसभा में पार्टी को लगभग 184 से 194 सीटें मिलने का अनुमान है। यह आंकड़ा बहुमत से काफी अधिक है, जिससे लगातार चौथी बार सरकार बनाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि बीजेपी का तेजी से बढ़ता ग्राफ तृणमूल कांग्रेस की चिंता बढ़ा रही हैं।
बीजेपी भी मजबूत स्थिति में
वहीं भारतीय जनता पार्टी को भी इस बार कमतर नहीं आंका जा सकता। आकलन के अनुसार उसे 98 से 108 सीटें मिल सकती हैं। इससे साफ है कि मुकाबला सीधा और कड़ा बना हुआ है। कई सीटों पर बीजेपी बड़ा खेल कर सकती हैं।
मत प्रतिशत में भी आगे तृणमूल
मत प्रतिशत के मामले में भी तृणमूल कांग्रेस आगे नजर आ रही है। लगभग 41.9 प्रतिशत लोगों ने उसका समर्थन किया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी को करीब 34.9 प्रतिशत समर्थन मिलने का अनुमान है। बड़ी संख्या में मतदाता मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका देने के पक्ष में दिखे हैं।
बंगाल में चुनाव की तारीखें तय
पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा। इसके बाद 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस बार कम चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया तेजी से पूरी होगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment