रूस और अमेरिका के पास 90% हथियार
दुनिया के परमाणु भंडार का लगभग 90% हिस्सा रूस और अमेरिका के पास है। रूस अकेले 5,500 से 5,580 हथियारों के साथ सबसे बड़ा परमाणु भंडार रखता है, वहीं अमेरिका के पास 5,044 से 5,277 हथियार हैं। इन दोनों देशों की शक्ति वैश्विक संतुलन बनाए रखने में निर्णायक मानी जाती है।
9 परमाणु शक्ति संपन्न देश
2025-26 के अनुमान के अनुसार परमाणु हथियारों की स्थिति इस प्रकार है:
रूस: 5,500 – 5,580
अमेरिका: 5,044 – 5,277
चीन: 500 – 600
फ्रांस: 290
यूनाइटेड किंगडम: 225
भारत: 172 – 180
पाकिस्तान: 170
इजराइल: 80 – 90
उत्तर कोरिया: 20 – 50
भारत-पाकिस्तान का मुकाबला
SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब परमाणु हथियार के मामले में पाकिस्तान से आगे है। भारत के पास लगभग 180 हथियार हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 170 हथियार हैं। यह आंकड़ा दक्षिण एशिया में रणनीतिक संतुलन को दर्शाता है।
इजराइल और उत्तर कोरिया की स्थिति
इजराइल ने कभी भी सार्वजनिक रूप से परमाणु हथियार होने की पुष्टि नहीं की, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार उसके पास 80-90 हथियार मौजूद हैं। वहीं उत्तर कोरिया के पास 20-50 हथियार हैं।

0 comments:
Post a Comment