ब्याज दरों में स्थिरता: निवेशकों के लिए राहत
यह लगातार आठवीं तिमाही है जब इन योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि दरें पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के अनुरूप ही रहेंगी। यह कदम सरकार की उस रणनीति को दर्शाता है, जिसमें आर्थिक स्थिरता बनाए रखना और निवेशकों के विश्वास को मजबूत करना मुख्य लक्ष्य है।
प्रमुख बचत योजनाओं की ब्याज दरें
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY): 8.2%
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF): 7.1%
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC): 7.7%
किसान विकास पत्र (KVP): 7.5%
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS): 8.2%
मंथली इनकम स्कीम (MIS): 7.4%
पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट: 4.0%
1-साल की एफडी 6.9%, 2-साल की एफडी 7.0%, 3-साल की एफडी 7.1%, 5-साल की एफडी 7.5%, 5-साल की आरडी 6.7%
ब्याज दरें कैसे तय होती हैं?
आपको बता दें की सरकार के द्वारा छोटी बचत योजनाओं की दरें हर तिमाही में सरकारी बॉन्ड यील्ड और बाजार स्थितियों के आधार पर तय की जाती हैं। इसका उद्देश्य निवेशकों को विश्वसनीय और स्थिर रिटर्न प्रदान करना है। पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना और एनएससी जैसी प्रमुख योजनाओं की दरों को इसी प्रक्रिया के तहत अपडेट किया जाता है।

0 comments:
Post a Comment