यूपी में बदलेगा मौसम! 42 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

लखनऊ। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 31 मार्च मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलने वाला हैं। राजधानी लखनऊ से लेकर नोएडा तक के क्षेत्र में काले बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज हवाओं का दौर रहेगा, और तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिलेगी।

42 जिलों में बारिश की संभावना

अंचलिक मौसम केंद्र, अमौसी, लखनऊ के अनुसार उत्तर प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का असर देखने को मिल सकता है। तेज हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कई इलाकों में गरज और बिजली चमकने की संभावना भी है।

आज बारिश के संकेत वाले जिले

गाजियाबाद, नोएडा, , सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, रामपुर, संभल, हापुड़, मुरादाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, कानपुर, बरेली, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हाथरस, मैनपुरी, इटावा, एटा, कन्नौज, औरैया, बदायूं, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, उन्नाव, कौशाम्बी, चित्रकूट,  वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, मिर्जापुर और सोनभद्र।

राजधानी लखनऊ में भी मौसम में बदलाव

राजधानी लखनऊ में आज बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में तापमान में थोड़ी गिरावट और बढ़ोतरी दोनों देखने को मिल सकती है।

नया पश्चिमी विक्षोभ जल्द उत्तर प्रदेश में सक्रिय 

मौसम विभाग के अनुसार, 2 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश में फिर से काले बादलों की आवाजाही बढ़ेगी, तेज हवाएं चलेंगी और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

0 comments:

Post a Comment