सर्वे के मुख्य रुझान
TMC की बढ़त: अधिकांश सर्वे में TMC को बहुमत के करीब दिखाया गया है। VoteVibe (CNN-News18) के अनुसार पार्टी को 174-184 सीटों के बीच सफलता मिलने की संभावना है, जो 148 सीटों के बहुमत से ऊपर है।
BJP की चुनौती: बीजेपी भी पिछली स्थिति की तुलना में मजबूत दिख रही है और उसे 108-118 सीटें मिलने का अनुमान है।
वोट शेयर: कई सर्वे में TMC का वोट शेयर लगभग 41.9% दिखाई दे रहा है, जबकि BJP का करीब 34.9% अनुमानित किया गया है। जो कांटे की टक्कर के संकेत हैं।
कांटे की टक्कर वाली सीटें
राज्य की लगभग 57 सीटों को 'स्विच बोर्ड' माना जा रहा है। ये वे क्षेत्र हैं जहां पिछली बार हार-जीत का अंतर केवल 3,000 से 8,000 वोट था। इन सीटों पर किसी भी पार्टी के पलटफेर की संभावना बनी हुई है, जिससे चुनाव परिणाम पूरी तरह सस्पेंस भरा रहेगा।
प्रमुख चुनावी मुद्दे
पसंदीदा मुख्यमंत्री: ममता बनर्जी अभी भी 46.4% समर्थन के साथ सबसे पहले पसंदीदा उम्मीदवार हैं।
वोटर चिंताएं: बेरोजगारी (37.2%), कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा (15.9%) मुख्य मुद्दे बने हुए हैं।
राजनीतिक फेरबदल: कांग्रेस ने इस बार अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है और अपने 284 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिससे लेफ्ट फ्रंट के साथ उसका गठबंधन टूट गया है। इसका फायदा कई जगहों पर बीजेपी को मिल सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment