तमिलनाडु चुनाव: विजय की दो सीटों से एंट्री, BJP की स्थिति और सर्वे में क्या दिख रहा है

न्यूज डेस्क। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 का राजनीतिक परिदृश्य पहले से ही गरमाया हुआ है। इस बार अभिनेता और टीवीके (TVK) चीफ थलापति विजय की एंट्री और भाजपा (BJP) के बढ़ते प्रभाव ने चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है। सर्वेक्षण और विशेषज्ञ विश्लेषण से पता चलता है कि विजय और उनकी नई पार्टी युवाओं और पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं पर खासा प्रभाव डाल रही है।

विजय और TVK की स्थिति

विजय ने चुनाव में दो सीटों वेलाचेरी और त्रिची ईस्ट से भाग लेने की योजना बनाई है। इसे उनकी “ट्विन-सीट स्ट्रैटेजी” कहा जा रहा है। सर्वेक्षणों के अनुसार, TVK को 10% से 15% वोट शेयर मिलने की संभावना है, जबकि कुछ आंतरिक सर्वे इसे 30% तक मानते हैं। सीटों के अनुमान में TVK को 2 से 8 सीटें मिलने का अंदाजा लगाया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक मीडिया युवा मतदाता विजय का मुख्य आधार हैं, जो द्रमुक (DMK) और अन्नाद्रमुक (AIADMK) दोनों के वोट बैंक में सेंध लगा सकते हैं। इससे TVK निर्णायक “वोट कटर” या तीसरी शक्ति के रूप में उभर सकती है, खासकर शहरी क्षेत्रों में।

भाजपा (BJP) की स्थिति

भाजपा इस बार AIADMK के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है। गठबंधन में भाजपा को 27 सीटें मिली हैं।  BJP के युवाओं में प्रभाव की बात करें तो के. अन्नामलाई ने संगठन को मजबूत किया है, हालांकि उन्होंने खुद चुनाव लड़ने से इनकार किया और संगठनिक काम पर ध्यान दिया।

क्या कहता है सर्वे रिपोर्ट?

तमिलनाडु ओपिनियन पोल के अनुसार, राज्य में DMK+ (40.1%) और AIADMK+ (38.1%) के बीच कांटे की टक्कर है। 

मुख्यमंत्री पद के लिए मौजूदा सीएम एम.के. स्टालिन 39.9% लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। 

 AIADMK के ई. पलानीस्वामी 37.5% के साथ सीएम फेस में दूसरे नंबर पर हैं। 

अभिनेता विजय (TVK) को 14.7% लोग सीएम के रूप में देखना चाहते हैं। 

0 comments:

Post a Comment