बिहार में बनेंगे 2 नए बाईपास, इन जिलों के लिए बड़ी खुशखबरी

पटना। बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और लगातार बढ़ रही ट्रैफिक समस्या को कम करने के लिए दो नए बाईपास परियोजनाओं पर काम तेज हो गया है। खासतौर पर अरवल और आसपास के जिलों के लोगों के लिए यह बड़ी राहत की खबर मानी जा रही है। 

100 करोड़ की लागत से बनेगी मिनी बाईपास सड़क

जल संसाधन विभाग की ओर से मुख्य सोन नहर के किनारे मिनी बाईपास सड़क का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इस परियोजना पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार बैदराबाद से कोरियम तक लगभग 10.9 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी।

यह सड़क मुख्य नहर के पश्चिमी छोर पर बनेगी और करीब 12 फीट चौड़ी होगी। खास बात यह है कि यह सड़क केवल यातायात के लिए ही नहीं, बल्कि सोन नदी के सुरक्षा तटबंध के रूप में भी काम करेगी। निर्माण एजेंसी को करीब डेढ़ साल के भीतर काम पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।

14 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड बाईपास भी मंजूर

अरवल के लिए एक और बड़ी परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर 14 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड बाईपास के निर्माण को स्वीकृति दी है। करीब 650 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह बाईपास प्रसादी इंग्लिश बाजार से शुरू होकर मोथा गांव होते हुए पिपरा बंगला गांव के पास एनएच से जुड़ेगा।

इस परियोजना को लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे, क्योंकि शहर के बीच से गुजरने वाले भारी ट्रैफिक के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। फिलहाल ग्रीनफील्ड बाईपास के लिए विभागीय स्तर पर भूमि स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद जमीन अधिग्रहण का काम शुरू किया जाएगा और फिर निर्माण कार्य आगे बढ़ेगा।

0 comments:

Post a Comment