यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर मानी जा रही है, जो लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं और PET-2025 परीक्षा पास कर चुके हैं।
कुल 295 पदों पर होगी भर्ती
ब्लॉक ऑर्गनाइजर: 243 पद
प्लाटून कमांडर: 52 पद
कुल पद: 295
आवेदन की तारीखें घोषित
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जून 2026 से शुरू होगी और 6 जुलाई 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट UPSSSC Official Website के माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगे।
योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। साथ ही PET-2025 परीक्षा में पास होना भी जरूरी शर्त है।
वेतनमान और सुविधाएं
ब्लॉक ऑर्गनाइजर: लेवल-5 (₹29,200 – ₹92,300)
प्लाटून कमांडर: लेवल-6 (₹35,400 – ₹1,12,400)
इसके साथ अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment