16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 16 जिलों में स्थिति ज्यादा गंभीर हो सकती है, इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। इन जिलों में बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई शामिल हैं।
बाकी जिलों में येलो अलर्ट
राज्य के अन्य 22 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां मध्यम से तेज बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है। हालांकि यहां स्थिति ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्रों की तुलना में थोड़ी कम गंभीर बताई जा रही है, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है।
मानसून समय से पहले आएगा
इस बार राहत की बात यह है कि मानसून अपने तय समय से पहले बिहार पहुंच सकता है। सामान्यतः मानसून 12 से 15 जून के बीच राज्य में प्रवेश करता है, लेकिन इस बार इसके 8 से 10 जून के बीच आने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि केरल में भी मानसून समय से पहले दस्तक देगा, जिसका असर पूरे देश के मौसम पर पड़ेगा।
मौसम विभाग की लोगों को सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। आंधी और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों पर न रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है।
0 comments:
Post a Comment