चंद्रमा, शुक्र और गुरु का महा-संयोग: 5 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव

राशिफल। मई 2026 का तीसरा सप्ताह ज्योतिष दोनों दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। 18 से 20 मई के बीच पश्चिमी आकाश में चंद्रमा, शुक्र और गुरु का दुर्लभ महा-संयोग देखने को मिलेगा। लगातार तीन दिनों तक आसमान में बनने वाला यह सुंदर दृश्य लोगों को आकर्षित करेगा, वहीं ज्योतिष शास्त्र में इसे शुभ संकेतों से जोड़कर देखा जा रहा है।

तीन दिनों तक ऐसा रहेगा खगोलीय नजारा

18 मई को चंद्रमा और चमकीला शुक्र एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाई देंगे। जबकि 19 मई को चंद्रमा शुक्र और गुरु के बीच आ जाएगा, जिससे आसमान में त्रिकोण जैसा आकर्षक दृश्य बनेगा। 20 मई को बढ़ता हुआ चंद्रमा बृहस्पति यानी गुरु ग्रह के बेहद नजदीक पहुंच जाएगा, जिसे इस खगोलीय घटना का सबसे खास पल माना जा रहा है।

इन 5 राशियों को मिल सकता है विशेष लाभ

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह समय करियर और आर्थिक मामलों में शुभ माना जा रहा है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। परिवार के साथ संबंध बेहतर होंगे और मानसिक तनाव कम हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ और सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिल सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। नया वाहन, घर या निवेश से जुड़ी योजनाओं में सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए यह महा-संयोग आत्मविश्वास और सम्मान बढ़ाने वाला हो सकता है। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के योग बन रहे हैं। छात्रों को परीक्षा और करियर में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हो सकती है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह समय साझेदारी और बिजनेस के लिहाज से फायदेमंद साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अचानक लाभ मिलने की संभावना है। रिश्तों में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं और मानसिक शांति बनी रहेगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए गुरु और चंद्रमा की यह युति बेहद शुभ मानी जा रही है। आय में बढ़ोतरी, करियर में प्रगति और परिवार में खुशियां आने के संकेत हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस होगा।

0 comments:

Post a Comment