यह भर्ती विज्ञापन संख्या 07/2026 के अंतर्गत जारी की गई है, जिसमें योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी। आवेदन के लिए वेबसाइट पोर्टल bpssc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 के तहत वेतन दिया जाएगा, जो सरकारी नियमों के अनुसार आकर्षक सैलरी पैकेज माना जाता है।
पद का नाम: असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (तकनीकी)
कुल पद: 22
वेतनमान: लेवल-5
शैक्षणिक योग्यता
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित तकनीकी क्षेत्र में डिप्लोमा होना आवश्यक है। योग्यताओं में शामिल हैं: इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन, सूचना प्रौद्योगिकी (IT), इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग। इसके साथ उम्मीदवार का न्यूनतम 50% अंक होना जरूरी है, जबकि SC/ST वर्ग के लिए 45% अंक की छूट दी गई है।
आयु सीमा
सामान्य पुरुष उम्मीदवार के लिए अधिकतम 37 वर्ष, सामान्य महिला एवं OBC (पुरुष/महिला) के लिए अधिकतम 40 वर्ष, जबकि SC/ST (पुरुष/महिला) के लिए अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित किया गया है।
आवेदन की तारीखें
आवेदन शुरू होने की तारीख: 21 मई 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 21 जून 2026
.png)
0 comments:
Post a Comment