यूपी में 'B.Sc' वालों के लिए बंपर भर्ती, नोटिश हुआ जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission) ने गन्ना विभाग में बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत गन्ना पर्यवेक्षक के कुल 1182 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

इस भर्ती को B.Sc डिग्री धारकों के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है, क्योंकि इसमें शैक्षणिक योग्यता के तौर पर विज्ञान स्नातक (B.Sc) उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 13-परीक्षा/2026 के तहत जारी की गई है। यह सभी पद स्थायी नियुक्ति के अंतर्गत आते हैं और चयनित उम्मीदवारों को सरकारी सेवा का लाभ मिलेगा।

आवेदन प्रक्रिया और तारीखें

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू होगी और 28 जुलाई 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और जरूरी शर्तें

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास B.Sc डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा अभ्यर्थी का PET-2025 परीक्षा में वैध स्कोर कार्ड होना भी अनिवार्य किया गया है। बिना PET स्कोर कार्ड के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

वेतनमान और सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-4 वेतनमान के तहत वेतन दिया जाएगा। न्यूनतम वेतन: ₹25,500, अधिकतम वेतन: ₹81,100, इसके साथ ही सरकारी सेवा के अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।

कहां करें आवेदन?

उम्मीदवार आवेदन केवल यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट UPSSSC Official Website पर जाकर ही कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment