महिलाओं को मिलेगा सस्ता लोन और ब्याज में छूट
राज्य सरकार की नई पहल के तहत महिलाओं को सहकारी बैंकों के माध्यम से कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही ब्याज में विशेष छूट का भी प्रावधान रहेगा। इससे महिलाएं न केवल अपना रोजगार शुरू कर सकेंगी, बल्कि अपनी बचत को सुरक्षित रखकर बेहतर रिटर्न भी प्राप्त कर सकेंगी।
वित्तीय योजनाओं की जानकारी के लिए अभियान
सहकारिता विभाग की ओर से महिलाओं तक गोल्ड लोन और बीमा योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों पर जोर
बैठक में विशेष रूप से महिलाओं के स्वयं सहायता समूह (SHG) और संयुक्त देयता समूहों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया, ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
पहले भी मिली थी आर्थिक सहायता
इससे पहले राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 10-10 हजार रुपये की सहायता दी थी। आगे चलकर इस सहायता को बढ़ाकर 2 लाख रुपये तक करने की भी योजना है।

0 comments:
Post a Comment