केंद्र सरकार ने दी सौगात: इन कर्मचारियों के लिए 2 बड़ी खुशखबरी

नई दिल्ली। देशभर के लाखों ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। बढ़ती महंगाई के बीच सरकार ने ग्रामीण डाक कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी कर दी है। अब उन्हें 1 जनवरी 2026 से बेसिक TRCA पर 60 प्रतिशत DA का लाभ मिलेगा। इससे कर्मचारियों की मासिक आय में सीधा इजाफा होगा और आर्थिक बोझ कुछ हद तक कम होगा।

डाक विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक यह फैसला केंद्रीय कर्मचारियों के समान लाभ देने के उद्देश्य से लिया गया है। इससे पहले ग्रामीण डाक सेवकों को 58 प्रतिशत DA मिल रहा था, जिसे अब बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है।

पहली बड़ी खुशखबरी: DA में 2% की बढ़ोतरी

केंद्र सरकार ने ग्रामीण डाक सेवकों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। यह फैसला वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद लागू किया गया। नई दरें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी। सरकार का कहना है कि लगातार बढ़ रही महंगाई को देखते हुए कर्मचारियों को राहत देना जरूरी था। DA बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी में हर महीने अतिरिक्त राशि जुड़ जाएगी।

दूसरी बड़ी खुशखबरी: सैलरी के साथ एरियर

DA बढ़ने का सीधा असर ग्रामीण डाक सेवकों की मासिक आय पर दिखाई देगा। जिन कर्मचारियों की बेसिक TRCA ज्यादा है, उन्हें अधिक लाभ मिलेगा। इससे घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। वहीं कर्मचारियों को सैलरी के साथ एरियर का भी मिलेगा।

केंद्र सरकार का क्या है उद्देश्य

केंद्र सरकार लगातार कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देने के लिए कदम उठा रही है। DA बढ़ाने का मकसद कर्मचारियों को महंगाई के असर से बचाना और उनकी आय को संतुलित बनाए रखना है। ग्रामीण डाक सेवक देश के दूरदराज इलाकों तक डाक सेवाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में सरकार का यह फैसला उनके मनोबल को बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

0 comments:

Post a Comment