एक तरफ Navodaya Vidyalaya Samiti ने विभिन्न शिक्षकीय और अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है, वहीं दूसरी ओर Sanjay Gandhi Post Graduate Institute of Medical Sciences ने तकनीकी और इंजीनियरिंग से जुड़े पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।
1 .नवोदय विद्यालय समिति में 217 पदों पर भर्ती
Navodaya Vidyalaya Samiti लखनऊ की ओर से 217 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत PGT, TGT, लाइब्रेरियन और स्टाफ नर्स जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए BCA, B.Ed, B.Sc, B.Lib, M.Sc, M.E/M.Tech और अन्य मास्टर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुछ पदों के लिए अनुभव और संबंधित प्रमाण पत्र भी जरूरी होंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 18 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
2 .SGPGIMS में 47 पदों पर आई भर्ती
Sanjay Gandhi Post Graduate Institute of Medical Sciences ने भी विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के तहत टेक्नीशियन, जूनियर इंजीनियर और अन्य पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए ग्रेजुएट, बीटेक, बीई और डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।
ऑनलाइन करना होगा आवेदन
दोनों भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवारों को संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, अनुभव और जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

0 comments:
Post a Comment