आपको बता दें की यूपी लेखपाल की यह परीक्षा प्रदेश के 44 जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के बीच तैयारियां तेज हो गई हैं।
आयोग ने जारी की परीक्षा जिला सूचना
आयोग ने बताया है कि मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों के परीक्षा जिलों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा जिला देख सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद परीक्षा सेक्शन में जरूरी जानकारी भरनी होगी। परीक्षा जिला की सूचना डाउनलोड करने की सुविधा आयोग के आधिकारिक मोबाइल एप पर भी दी गई है।
अभी जारी नहीं हुए एडमिट कार्ड
आयोग ने साफ किया है कि फिलहाल केवल परीक्षा जिला की जानकारी जारी की गई है। प्रवेश पत्र यानी एडमिट कार्ड बाद में अलग से जारी किए जाएंगे। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए वैध प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
शुल्क जमा करने के बाद ही सुविधा
आयोग के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा का शुल्क जमा कर दिया है, वही परीक्षा जनपद की सूचना और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें।
लाखों अभ्यर्थियों की नजर परीक्षा पर
लेखपाल भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश की बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। ऐसे में आयोग की ओर से परीक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा सके।

0 comments:
Post a Comment