सरकार ने साफ किया है कि यदि किसी केंद्र पर तय दिन बच्चों को अंडा या मूंगफली नहीं दी जाती है, तो लोग हेल्पलाइन नंबर 181 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बिहार सरकार का मानना है कि इस नई व्यवस्था से बच्चों में कुपोषण और एनीमिया जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिलेगी।
सप्ताह में दो दिन मिलेगा पोषण आहार
नई व्यवस्था के तहत हर बुधवार और शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के बीच अंडा और मूंगफली का वितरण किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इससे बच्चों को प्रोटीनयुक्त भोजन मिलेगा और कुपोषण की समस्या कम करने में मदद मिलेगी।
बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस
समाज कल्याण विभाग के अनुसार इस योजना का उद्देश्य बच्चों को बेहतर पोषण, सुरक्षा और स्वस्थ बचपन देना है। विभाग ने इसे 'सेहतमंद बचपन की ओर एक और कदम' बताया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंडा और मूंगफली प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं, जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पूरे राज्य में लागू होगी योजना
यह पहल समेकित बाल विकास सेवा (ICDS) योजना के तहत चलाई जा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों तक नियमित रूप से पौष्टिक आहार पहुंचाया जाए।
.png)
0 comments:
Post a Comment