इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 25 मई 2026 तय की गई है।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
एनटीपीसी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 25 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति इंजीनियर (Contracts & Materials) पद पर की जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बीटेक या बीई की डिग्री होना जरूरी है। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी गई है।
आयु सीमा क्या है?
भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट का लाभ दिया जा सकता है।
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को E2 ग्रेड के तहत नियुक्त किया जाएगा। वेतनमान 50 हजार रुपये से 1 लाख 60 हजार रुपये प्रतिमाह तक रखा गया है। इसके अलावा अन्य भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले NTPC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, करियर सेक्शन में भर्ती से जुड़ा लिंक खोलें, जरूरी जानकारी भरकर ऑनलाइन आवेदन करें, दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें, भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखें।

0 comments:
Post a Comment