इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें गर्भवती महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता, मुफ्त इलाज, पोषण और सुरक्षित प्रसव जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। आइिए जानते हैं ऐसी 5 बड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में, जो गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद मददगार साबित हो रही हैं।
1 .प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में मिलते हैं पैसे
प्रधानमंत्री मातृ वंदना गर्भवती महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत पहली जीवित संतान के जन्म पर महिलाओं को किस्तों में आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना में महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य देखभाल के लिए करीब 5 हजार रुपये तक का लाभ मिल सकता है। कुछ मामलों में दूसरी संतान बेटी होने पर अतिरिक्त सहायता भी दी जाती है।
2 .सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा
जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं को कई सेवाएं मुफ्त उपलब्ध कराई जाती हैं। इसमें सामान्य डिलीवरी, सिजेरियन ऑपरेशन, दवाइयां, जांच, ब्लड की सुविधा और अस्पताल आने-जाने के लिए मुफ्त ट्रांसपोर्ट जैसी सेवाएं शामिल हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को काफी राहत मिलती है।
3 .आयुष्मान भारत योजना से इलाज आसान
इस यप्जणा के तहत पात्र परिवारों को स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाता है। इस योजना का लाभ गर्भावस्था के दौरान गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं या इमरजेंसी में लिया जा सकता है। हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी और जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन जैसी सुविधाओं में भी यह योजना मददगार साबित हो रही है।
4 .आंगनवाड़ी केंद्रों से मिलती है पोषण सहायता
CDS योजना के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को पोषण संबंधी सहायता दी जाती है। यहां महिलाओं को सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन, हेल्थ चेकअप और पोषण से जुड़ी सलाह दी जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठा रही हैं।
5 .मुफ्त जांच और टीकाकरण की भी सुविधा
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर महीने की 9 तारीख को सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की मुफ्त जांच की जाती है। इसके अलावा मिशन इंद्रधनुष के जरिए जरूरी टीकाकरण भी कराया जाता है, ताकि मां और बच्चे दोनों को संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके।
योजना का लाभ लेने से पहले जरूरी जानकारी लें
जानकारों का कहना है कि किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने से पहले उसकी पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। इसके लिए सरकारी पोर्टल, आंगनवाड़ी केंद्र, आशा कार्यकर्ता या स्वास्थ्य विभाग से सही जानकारी लेना सबसे बेहतर तरीका माना जाता है।

0 comments:
Post a Comment