उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह शानदार मौका माना जा रहा है। खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
किन पदों पर होगी भर्ती
नवोदय विद्यालय समिति की ओर से जिन प्रमुख पदों पर भर्ती निकाली गई है, उनमें पीजीटी, टीजीटी, लाइब्रेरियन और स्टाफ नर्स शामिल हैं। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग तय की गई है। भर्ती में बीएड, बीएससी, बीसीए, बी.लिब, एमएससी, मास्टर डिग्री और एमई/एमटेक जैसे कोर्स कर चुके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कुछ पदों पर अनुभव और जरूरी प्रमाणपत्र भी मांगे गए हैं।
आवेदन की तिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 18 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है।
करें आवेदन
उम्मीदवार नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थियों को भर्ती से जुड़ी पात्रता, आयु सीमा और अन्य नियमों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए, ताकि आवेदन में किसी प्रकार की गलती न हो।

0 comments:
Post a Comment