BPSSC में हवलदार इंस्ट्रक्टर के 122 पदों पर भर्ती
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से अधिनायक अनुदेशक (हवलदार इंस्ट्रक्टर) भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती बिहार होमगार्ड सेवा संवर्ग के अंतर्गत की जाएगी। आयोग द्वारा कुल 122 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित प्रतियोगिता परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जबकि फिजिकल टेस्ट भी 100 अंकों का रखा गया है।
आवेदन की महत्वपूर्ण जानकारी
आवेदन शुरू : 1 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 1 जून 2026
आवेदन माध्यम : ऑनलाइन
शैक्षणिक योग्यता : 12वीं पास
वेतनमान : लेवल-4 पे मैट्रिक्स के अनुसार
BTSC में 726 इंस्ट्रक्टर पदों पर बंपर भर्ती
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने इंस्ट्रक्टर के 726 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। यह भर्ती तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा से जुड़े युवाओं के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है। इन पदों के लिए ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को करीब 34,800 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
भर्ती से जुड़ी अहम बातें
कुल पद : 726
आवेदन शुरू : 15 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 15 मई 2026
आयु सीमा : 18 से 37 वर्ष
योग्यता : ग्रेजुएट, डिप्लोमा या आईटीआई
युवाओं के लिए सुनहरा मौका
राज्य में एक साथ दो बड़ी भर्तियों के शुरू होने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। खास बात यह है कि दोनों भर्तियों में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और आईटीआई धारकों तक को सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिल रहा है।

0 comments:
Post a Comment