यूपी में कब आएगी मानसून, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। एक ओर जहां कई जिलों में तेज धूप और भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ इलाकों में बारिश का सिलसिला भी बना हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

कब आएगा मानसून यूपी में?

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री 23 या 24 जून के आसपास सोनभद्र जिले से होने की संभावना है। हालांकि इस बार अल नीनो के प्रभाव के कारण मानसून के कमजोर रहने की आशंका भी जताई जा रही है।

किन जिलों में बारिश और अलर्ट?

मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश (16 से 19 जून और 22 जून): मथुरा, आगरा, हाथरस, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, कन्नौज, इटावा, कानपुर देहात, कानपुर नगर

पूर्वी उत्तर प्रदेश (17-18 जून और 21-22 जून): प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र और आसपास के क्षेत्र। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

गर्मी का प्रकोप जारी

राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। तेज धूप के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। प्रयागराज में भीषण गर्मी को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि गर्मी और तेज हवाओं को देखते हुए सावधानी बरतें। खासकर दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की अपील की गई है।

0 comments:

Post a Comment