खुशखबरी का महाधमाका! यूपी में 3 बड़ी भर्ती शुरू, करें आवेदन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में तीन अलग-अलग विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। खास बात यह है कि 12वीं पास से लेकर स्नातक तक के उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वन विभाग, प्रशासनिक सेवा और लेखा विभाग में निकली इन रिक्तियों से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार का अवसर मिलने वाला है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

1. वन रक्षक के 708 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) के 708 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और 20 जुलाई 2026 तक आवेदन किए जा सकते हैं। वन विभाग में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर माना जा रहा है।

2. यूपी पीसीएस के लगभग 500 पदों पर आवेदन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस परीक्षा 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के माध्यम से ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के लगभग 500 पदों को भरा जाएगा। आवेदन के लिए उम्मीदवार का स्नातक होना जरूरी है। ऑनलाइन आवेदन 25 जून 2026 से शुरू हैं और 27 जुलाई 2026 तक फॉर्म भरे जा सकते हैं। आवेदन में संशोधन की सुविधा 3 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

3. ऑडिटर और सहायक लेखाकार के 1,829 पद

UPSSSC ने विभिन्न सरकारी विभागों में ऑडिटर और सहायक लेखाकार के 1,829 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने PET-2025 परीक्षा पास की हो और उनके पास वैध स्कोर कार्ड हो। आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू होकर 3 अगस्त 2026 तक चलेगी।

0 comments:

Post a Comment